बच्चों की मालिश के लिए सबसे बढ़िया तेल कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 14:56

सर्दियों का मौसम आते ही बड़े से लेकर बच्चों तक की खास देखरेख करनी पड़ती है। खासकर नवजात शिशु की देख रेख ज्यादा करनी पड़ती है। और जब बात उनकी सफाई को लेकर हो तो इसके लिए विशेष सावधानी बरतन की आवश्कता पड़ती है। क्योंकि बच्चे इतने नाजुक होते हैं कि उनके बीमार होने की संभावना जल्दी होती है। और सर्दी के समय में हर माताओं को बच्चे की मालिश को लेकर काफी परेशानी होती है। कि किस तरह के तेल का उपयोग करें, जो बच्चों के शरीर को मजबूती देने के साथ शरीर में गर्माहट दे। तो चलिए आज हम बताते है वो खास तेल के बारे में जो बच्चों के शरीर के लिये काफी अच्छे होते है और शरीर को मजबूती प्रदान करने में मदद करते है।
सरसों का तेल

सरसों का तेल बच्चों की मालिश के लिए सबसे अच्छा तेल माना जाता है. इसका उपयोग कई वर्षों से होता चला आ रहा है। सरसों का तेल ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम से बचाता है और उनके हड्डियां को भी मजबूत करता है साथ ही बच्चे के शरीर को गर्मी प्रदान करता है। साथ ही बच्चे के शरीर को मजबूत करता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाता है।

ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल

जैतून के तेल से बच्चे की मालिश करने से त्वचा में ताजगी आती है एलेर्जी नहीं होती। रोजाना सिर पर लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़तिल का तेल

आयुर्वेद में तिल के तेल का बहुत महत्‍व हैं। इस तेल की मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है। सर्दी के मौसम में तिल का तेल बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। यह तेल त्वचा को रूखी होने से बचाता है। लेकिन गर्मियों में मालिश के लिए इस तेल का इस्तेमाल न करें।
घी का इस्तेमाल

देसी घी का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर बच्चों की मालिश के लिहाज से इसकी बात करें तो इसे लगभग नजरअंदाज करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि घी काफी चिपचिपा होता है और बच्चे के पोर्स को बंद कर सकता है। यह भी शरीर को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।
ती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info